नवी मुंबई में बार और रेस्टोरेंट्स पर सख्त शिकंजा – प्रशासन की होंगी कार्रवाई, नए ट्रेंड्स और परमिशन टाइम ने बदला शहर का नाइटलाइफ़ चेहरा
परमेश्वर सिंह, नवी मुंबई: नवी मुंबई की रातें अब पहले जैसी नहीं रहीं। एक ओर पुलिस और नगर प्रशासन अवैध बार्स और बिना लाइसेंस चल रहे रेस्टोरेंट्स पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर में आधुनिक थीम-बेस्ड कैफ़े और वाइन-लाउंज का नया ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। नेरुल में डांस बार का पर्दाफाश – देर रात तक खुला था बार, नेरुल के Red Rose Bar & Resto का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एपीएमसी पुलिस हरकत में आ गई। वीडियो में देर रात तक डांस प्रोग्राम, शराब परोसना और नकदी की बरसात जैसी हरकतें सामने आईं। ध्यान देने योग्य बात यह है कि नवी मुंबई में बार और रेस्टोरेंट्स को रात 1:30 बजे तक ही चलाने की अनुमति है। राज्य सरकार और एक्साइज विभाग के आदेशों के अनुसार – साधारण बार और रेस्टोरेंट्स को रात 1:30 बजे तक खुले रहने की परमिशन है। पब या डिस्को-बार के लिए विशेष अनुमति की आवश्यकता होती है। नियम तोड़ने पर महाराष्ट्र प्रोhibition Act और BNS की धारा 285 व 289 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। एपीआई निलेश पाटिल (एपीएमसी पुलिस स्टेशन) ने बताया – किसी भी बार को निर्धारित समय सीमा से अधिक खुला पाया गया तो लाइसेंस सस्पेंड और मालिक पर केस दर्ज किया जाएगा। NMMC की ताबड़तोड़ कार्रवाई – 41 अवैध बार और रेस्टोरेंट ध्वस्त, नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) ने पिछले तीन महीनों में 41 अवैध बार और रेस्टोरेंट्स पर कार्रवाई की है। अधिकांश प्रतिष्ठान बेलापुर, सीवूड्स और घनसोली क्षेत्रों में थे, जो बिना Occupancy Certificate (OC) और Fire NOC के चल रहे थे। वार्ड अधिकारी सागर मोरे ने कहा – “अब किसी भी अवैध ढाबे या बार को चलने नहीं दिया जाएगा। सभी प्रतिष्ठानों को वैध दस्तावेज़ और सुरक्षा प्रमाणपत्र रखने होंगे।” वाशी और खारघर में नए कैफ़े-बार्स का दौर, कार्रवाई के बीच शहर का हॉस्पिटैलिटी सेक्टर भी तेजी से विकसित हो रहा है। वाशी के Inorbit Mall में KOA Café & Bar जैसे आधुनिक कैफ़े उभर रहे हैं – जहां ग्राहकों को हेल्दी ड्रिंक्स, मॉकटेल्स और इंटरनेशनल फूड के साथ एक लग्ज़री अनुभव मिल रहा है। रेस्टोरेंट विश्लेषक सावंत का कहना है – नवी मुंबई में अब नाइटलाइफ़ केवल शराब तक सीमित नहीं रही बल्कि यह परिवार और युवाओं के लिए ‘एक्सपीरियंस ज़ोन’ बन चुकी है। नवी मुंबई में कुल लगभग 420 लाइसेंस प्राप्त बार और रेस्टोरेंट्स संचालित हैं। बार संचालन की वैध समय सीमा रात 1:30 बजे तक। बिना अनुमति देर रात संचालन करने वालों पर एक्साइज और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई होंगी, पिछले वर्ष में 41 अवैध प्रतिष्ठान बंद और ध्वस्त किए गए। सख्ती और अवसर दोनों – नवी मुंबई का नाइटलाइफ़ सेक्टर अब “कानून और क्रिएटिविटी” के बीच संतुलन खोज रहा है। जहां प्रशासन ने साफ़ कर दिया है कि नियमों से कोई समझौता नहीं होगा, वहीं उद्योग जगत को यह एहसास है कि पारदर्शिता और इनोवेशन ही भविष्य का रास्ता है। अगर यही रफ्तार जारी रही तो आने वाले वर्षों में नवी मुंबई महाराष्ट्र का सबसे सुरक्षित और सुसंस्कृत नाइटलाइफ़ हब बन सकता है।