Website Media & News Channel

PLEASE READ THE TERMS AND CONDITIONS BELOW APPLICABLE FOR MEMBERSHIP ENROLLMENT.

कृपया सदस्यता नामांकन से संबंधित नीचे उल्लिखित नियम एवं शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें एवं समझें।

All digital payment ☝️ : 08652092656

TERMS AND CONDITION FOR MEMBERSHIP

नवी मुंबई टाइम्स न्यूज़ – NMT News
प्रस्तावना
नवी मुंबई टाइम्स न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल एवं समाचार मीडिया है, जिसका उद्देश्य निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक जागरूकता एवं जनहित से जुड़े विषयों को जनता तक पहुँचाना है। संस्था द्वारा जारी की जाने वाली सदस्यता केवल पत्रकारिता संबंधीत कार्यों हेतु प्रदान की जाती है। सदस्यता प्राप्त करने वाला प्रत्येक व्यक्ति इन नियमों एवं शर्तों, संस्था की नीतियों तथा भारत सरकार के लागू कानूनों का पालन करने हेतु बाध्य होगा।

  1. सदस्यता हेतु पात्रता
    सदस्यता प्राप्त करने के लिए आवेदक को निम्न शर्तें पूर्ण करनी होंगी:
    आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए;
    वैध पहचान पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा;
    संस्था के उद्देश्यों एवं आचार संहिता से सहमत होना आवश्यक होगा;
    संस्था के विरुद्ध अथवा समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्ति की सदस्यता अस्वीकृत की जा सकती है।
    NMT News – नवी मुंबई टाइम्स न्यूज़ बिना कारण बताए किसी भी आवेदन को स्वीकार अथवा अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।
  2. सदस्यता की श्रेणियाँ
    संस्था आवश्यकता अनुसार निम्न प्रकार की सदस्यता प्रदान कर सकती है:
    मीडिया रिपोर्टर सदस्यता
    डिजिटल मीडिया सदस्यता
    ब्यूरो सदस्यता
    जिला/राज्य प्रतिनिधि सदस्यता
    मीडिया पार्टनर सदस्यता
    स्वयंसेवक सदस्यता
    मानद सदस्यता, – संस्था समय-समय पर सदस्यता की श्रेणियों में संशोधन कर सकती है।
  3. सदस्यता शुल्क एवं नवीनीकरण
    सदस्यता हेतु निर्धारित शुल्क संस्था द्वारा तय किया जाएगा;
    सभी शुल्क सामान्यतः Non-Refundable (गैर-वापसी योग्य) होंगे;
    सदस्यता की वैधता निर्धारित अवधि तक ही मान्य होगी;
    समय पर नवीनीकरण न होने पर सदस्यता स्वतः निष्क्रिय मानी जा सकती है;
    संस्था बिना पूर्व सूचना शुल्क में परिवर्तन करने का अधिकार रखती है।
  4. मीडिया आईडी कार्ड एवं प्राधिकरण
    संस्था द्वारा जारी आईडी कार्ड, नियुक्ति पत्र अथवा प्राधिकरण पत्र केवल अधिकृत उपयोग हेतु होंगे;
    सदस्य प्रेस कार्ड का उपयोग किसी भी अवैध, व्यक्तिगत, राजनीतिक या आर्थिक लाभ के लिए नहीं करेगा;
    संस्था का नाम, लोगो अथवा पहचान का गलत उपयोग दंडनीय माना जाएगा;
    सदस्यता समाप्त होने पर जारी सभी दस्तावेज एवं कार्ड तुरंत संस्था को लौटाने होंगे।
  5. सदस्य के कर्तव्य एवं आचार संहिता
    प्रत्येक सदस्य निम्नलिखित नियमों का पालन करेगा:
    निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता करना;
    फर्जी, भ्रामक, मानहानिकारक या कानून-विरुद्ध समाचार प्रकाशित न करना;
    किसी व्यक्ति, संस्था, धर्म या समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री से बचना;
    सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संस्था की प्रतिष्ठा बनाए रखना;
    कानून एवं प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखना;
    रिश्वत, उगाही, धमकी या किसी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल न होना।
  6. संस्था की शक्तियाँ
    संस्था निम्न अधिकार सुरक्षित रखती है:
    किसी भी सदस्य की जांच करने का अधिकार;
    नियम उल्लंघन पर चेतावनी, निलंबन या सदस्यता समाप्त करना;
    संस्था की प्रतिष्ठा के हित में आवश्यक कार्रवाई करना;
    सदस्यता से संबंधित नियमों में संशोधन करना।
    संस्था का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।
  7. सदस्यता निलंबन एवं समाप्ति
    निम्न परिस्थितियों में सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त की जा सकती है:
    गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज देना;
    NMT News कार्ड का दुरुपयोग;
    संस्था के नाम पर अवैध वसूली, धमकी या अनुचित लाभ लेना;
    आपराधिक गतिविधियों में शामिल होना;
    संस्था की छवि खराब करना;
    नियमों एवं निर्देशों का उल्लंघन करना।
  8. रोजगार संबंध नहीं
    सदस्यता केवल जन सामाजिक कार्यों हेतु प्रदान की जाती है।
    सदस्यता प्राप्त व्यक्ति संस्था का कर्मचारी नहीं माना जाएगा, जब तक संस्था द्वारा अलग से लिखित नियुक्ति पत्र जारी न किया गया हो। सदस्य केवल सदस्यता के आधार पर वेतन, बीमा, भत्ता अथवा अन्य रोजगार लाभ का दावा नहीं कर सकता।
  9. बौद्धिक संपदा अधिकार
    संस्था का नाम, लोगो, डिज़ाइन, वेबसाइट, समाचार सामग्री, वीडियो, ग्राफिक्स एवं अन्य सामग्री संस्था की बौद्धिक संपदा है।
    बिना लिखित अनुमति किसी भी सामग्री की कॉपी, प्रकाशन, संशोधन या व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित होगा।
  10. दायित्व की सीमा
    NMT News के किसी सदस्य द्वारा किए गए व्यक्तिगत, अवैध या अनधिकृत कार्यों के लिए उत्तरदायी नहीं होगी।
    यदि कोई सदस्य अपने व्यक्तिगत लाभ हेतु संस्था के नाम का दुरुपयोग करता है, तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित सदस्य की होगी।
  11. गोपनीयता एवं डेटा सुरक्षा
    सदस्य द्वारा प्रदान की गई व्यक्तिगत जानकारी संस्था के रिकॉर्ड, सत्यापन एवं आधिकारिक संचार हेतु उपयोग की जा सकती है।
    संस्था सदस्य की जानकारी को सुरक्षित रखने का उचित प्रयास करेगी तथा कानून द्वारा आवश्यक होने पर ही जानकारी साझा करेगी।
  12. संशोधन का अधिकार
    संस्था बिना पूर्व सूचना इन नियमों एवं शर्तों में संशोधन, परिवर्तन या अद्यतन करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।
    संशोधित नियम तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।
  13. लागू कानून एवं न्याय क्षेत्र
    ये नियम एवं शर्तें भारत के लागू कानूनों के अधीन होंगी।
    किसी भी विवाद की स्थिति में न्यायालय क्षेत्राधिकार केवल
    नवी मुंबई, महाराष्ट्र रहेगा।
  14. सदस्य की घोषणा
    मैं/हम यह घोषित करते हैं कि मेरे द्वारा दी गई सभी जानकारी सत्य एवं सही है;
    मैंने संस्था के सभी नियम एवं शर्तें पढ़ ली हैं एवं उनसे सहमत हूँ;
    मैं संस्था की गरिमा एवं पत्रकारिता की नैतिकता बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध रहूँगा/रहूँगी।

संपर्क विवरण

Navi Mumbai Times News

📧 Email: nmtnewsnetwork@gmail.com

📧 Email: navimumbaitimesnews@gmail.com

📞… +91 8652092650 / +91 8928849520