पनवेल में MD ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 युवक गिरफ्तार, 1.48 लाख का माल जब्त
परमेश्वर सिंह | पनवेल : नवी मुंबई के पनवेल शहर में मादक पदार्थों की कथित बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पनवेल शहर पुलिस स्टेशन की दैनिक अपराध रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में 9.34 ग्राम MD (मेफेड्रोन) जैसा पदार्थ, एक वेस्पा स्कूटी और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 1,48,020 दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले के अन्य संपर्कों और कथित आपूर्ति स्रोतों की जांच कर रही है। पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक 21 अक्टूबर 2026 की रात करीब 12:45 बजे करंजाडे से चिंचपाड़ा की ओर जाने वाली सड़क पर कार्रवाई की गई। इस मामले में पनवेल शहर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 791/2026 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8(सी) और 22(बी) के तहद मामला दर्ज किया गया है। MD पदार्थ सहित वाहन और मोबाइल जब्त – दैनिक अपराध रिपोर्ट में 9.34 ग्राम MD पदार्थ की कीमत ₹28,020 बताई गई है। इसके अलावा लगभग ₹80,000 मूल्य की वेस्पा स्कूटी और ₹20,000-₹20,000 कीमत के दो मोबाइल फोन बरामद किये गए है. हालाकि 2 व्यक्ति गिरफ्तार है और दो अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस रिपोर्ट में गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जितिन हरीश शेट्टी और राज अजय कुमार मिश्रा के रूप में दर्ज है। इस मामले में रोशन सुनील पवार का नाम सामने आया है, सुनील पवार के विरुद्ध तड़ीपार आदेश के उल्लंघन के संबंध में महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 142 के तहत कार्रवाई का किया गया है। पुलिस ने जानकारी दिया की कुणाल कांबले और उमंग गुप्ता फरार है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बाळा कुंभार के मार्गदर्शन में पनवेल शहर पुलिस स्टेशन की टीम ने किया है, ईस मामले की प्राथमिक जांच सहायक पुलिस निरीक्षक अभिजीत पाटील कर रहे हैं।
