Website Media & News Channel

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने कछवा में किया स्वागत

0

पवन उपाध्याय, NMT News / उत्तर प्रदेश मिर्जापुर के कछवा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा का रविवार को कछवा नगर पंचायत में जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद अर्जुन सिंह के हाता में कार्यक्रम हुआ, जिसमें पूर्व आईएएस व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने सरकार की उपलब्धियां गिर्नाइं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने पहले अपने को इस क्षेत्र से लगाव की जानकारी दी इसके बाद  कहा कि भाजपा की सरकार में विकास की गति तेज हुई है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विकास और कार्यकर्ताओं की बदौलत सूबे में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह एवं संचालन रमेश राय ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.