Website Media & News Channel

कछवां में सरोज कुशवाहा का ऐतिहासिक स्वागत, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को धार देने का आह्वान

0

परमेश्वर सिंह | मिर्ज़ापुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कछवां आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कछवां बाजार में फूल-मालाओं, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा कछवां मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय की अध्यक्षता में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने सहभागिता करते हुए कार्यकर्ताओं को अभियान प्रभावी एवं व्यापक स्तर पर संचालित करने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए सरोज कुशवाहा ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना बेहद जरूरी है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तथा नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का प्रयास करें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं एवं महिलाओं को इस अभियान से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जो युवा 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही शादी के बाद अपने ससुराल आई नवविवाहित बहुओं का नाम उनके नए निवास क्षेत्र की मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए विशेष रूप से पहल करने की आवश्यकता है। महिला मतदाताओं की भागीदारी पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान मतदाता सूची में पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मतदाता अनुपात काफी कम है। यह स्थिति चिंताजनक है। महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर महिलाओं को जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र महिला मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है। इसे जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। किड्जी कछवां स्कूल हाल में बैठक का संचालन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार उपाध्याय ने किया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता से लेते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने की अपील की। क्षेत्रीय महामंत्री आभा सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष जान्हवी कसेरा, जिला महामंत्री गीता यादव एवं जिला मंत्री लक्ष्मी सेठ ने अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंटकर उनका अभिनंदन किया। वहीं समाजसेवी जितेंद्र तिवारी ने छायाचित्र एवं अंगवस्त्र भेंटकर प्रदेश अध्यक्ष सहित महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम की मेजबानी कर रहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री लक्ष्मी सेठ ने अपने विद्यालय किड्जी कछवां में सभी अतिथियों एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गाजीपुर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष माया, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री गीता, जिला उपाध्यक्ष सुमन यादव तथा छत्तीसगढ़ से आई मझवां विधानसभा विस्तारक वीणा वर्मा की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा कछवां मंडल आईटी विभाग संयोजक अजय सेठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, गोपाल सिंह, मुरारी सिंह, संतोष तिवारी, भूपेंद्र सिंह, मधुसूदन शर्मा, परमेश्वर सिंह, अख्तर हाशमी, आशीष मिश्रा, अजय सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदीप सिंह, मिथलेश चौबे, राजेश सिंह, अशोक सिंह, प्रमोद मिश्रा, ओम साहनी, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महात्मा निषाद, जय प्रकाश, राम सागर तिवारी, संकेत सिंह, लवकुश कुमार जायसवाल, नागेश कोबरा, रामनरायन मौर्य, सोनू सिंह, संतोष विश्वकर्मा एवं कन्हैया केशरी सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने, नए युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा महिलाओं की मतदाता सूची में भागीदारी बढ़ाने के संकल्प के साथ बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए पारंपरिक बाटी-चोखा भोज की भी व्यवस्था की गई। आयोजकों ने आत्मीयता के साथ सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं को बाटी-चोखा खिलाकर उनका सत्कार किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को स्नेहपूर्वक विदा किया गया। इस पारंपरिक भोज ने कार्यक्रम में आपसी मेल-मिलाप और अपनत्व का माहौल बना दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.