Website Media & News Channel

महायज्ञ स्थल पर पहुंचे डाo विनोद कुमार बिन्द…

0

पवन उपाध्याय / मीरजापुर जनपद के सीटी ब्लाक स्थित श्री परमहंस आश्रम चरूईराम पटितीर ककराही गांव में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ संगीतमयी भागवत कथा महायज्ञ के समापन आयोजन में रमा देवी फाउंडेशन के चेयरमैन हड्डी रोग विशेषज्ञ समाजवादी पार्टी के नेता डाक्टर विनोद कुमार बिन्द पहुंचे और पूजन अर्चन किया।तथा इस दौरान ग्रामीणो को सम्बोधित करते हुए कहा। पूजा पाठ हवन करने से भगवान को भी शक्ति प्राप्त होती है।वही ईश्वर से विश्व के कल्याण और शान्तिकी कामना करते हुए कहा।हमारा भारत देश रिषि प्रधान देश है। सुख शान्ति और मंगल कामना के साथ सभी का कल्याण हो और समाज से बुराईयो का पतन हो।महायज्ञ वैदिक विद्वान ब्राम्हणो के सानिध्य में सुचारू रूप से चल रहा था। वही डाक्टर बिन्द को अपने बीच पाकर ग्रामीणो ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।तत्पश्चात गांव की समस्याओ से भी अवगत कराया।इस मौके पर अभयानंद सरस्वती शुक्ला जी महाराज, ग्राम प्रधान दुर्गा प्रसाद चौधरी, तेजाई बिन्द, रामरक्षा, रामभरोस, पूर्व प्रधान संजय बिन्द, गौतम, जठो आदि उपस्थित रहे !

Leave A Reply

Your email address will not be published.