चैत्र नवरात्रि पर अपना पूर्वांचल महासंघ के पदाधिकारीयो की नियुक्ति
परमेश्वर सिंह, Editor / नवी मुंबई चैत्र नवरात्री के अवसर पर अपना पूर्वांचल महासंघ के विभिन पदों पर पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया। इस दौरान पूर्व गृह मंत्री कृपाशंकर सिंह के हाथों करन पांडे को राष्ट्रीय सचिव , एड. श्वेता तिवारी को मुंबई महिला अध्यक्ष , ऊषा दुबे को दक्षिण मुंबई महिला अध्यक्ष , शैलेन्द्र नाग को अध्यक्ष दक्षिण मुंबई , राजेश मिश्रा को मुंबई प्रदेश उपाध्यक्ष, सुजीत दुबे को महासचिव मुंबई प्रदेश पर नियुक्त किए जाने का पत्र दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एड अशोक दुबे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए संस्था को मजबूत करने के लिए संकल्पित किया ।इस दौरान महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव फूलचंद्र दीक्षित ने कहा कि मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर जिले के साथ ही नाशिक ,पुणे ,औरंगाबाद आदि जिलों में अपना पूर्वांचल महासंघ सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। कोरोना काल मे महासंघ के माध्यम से किये गए कार्यो को देखते हुए हिंदी भाषी अब महासंघ में जुड़ने के लिए लगातार संपर्क कर रहे है ।जिसको देखते हुए अपना पूर्वांचल महासंघ के संरक्षक कृपाशंकर सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष एड अशोक दुबे के मार्गदर्शन में गत वर्ष महासंघ के तरफ से सदस्यता अभियान शुरू किया गया था ।जिसका नतीजा है कि लोग लगातार सदस्यता ले रहे है ।