Website Media & News Channel

महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह बना 11 लोंगो के मौत का कारण, कई जख़्मी अस्पताल में भर्ती

0

परमेश्वर सिंह @ नवी मुंबई : नवी मुंबई के खारघर में आयोजित किए गए समारोह में भगदड़ के चलते 11 लोगों के मरने तथा 10 लोग गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है बताया जा रहा है की बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं, इन सभी लोगों को कमोठे के एमजीएम अस्पताल टाटा अस्पताल तथा अन्य अस्पतालों में भर्ती किया गया है। खबर है कि दिनांक 16/04/2023 को खारघर में हुई घटना में मरने वालों में से 8 महिलाएं और 3 पुरुष हैँ  कुल ग्यारह लोगों की मृत्यु हुई है जिनका नाम और पता यह है 1) महेश नारायण गायकर उम्र 42 साल गांव वडाला मुंबई। 2) जयश्री जगन्नाथ पाटिल उम्र 54 वर्ष ग्राम म्हसला रायगढ़। 3) मंजूषा कृष्ण भोंबांडे उम्र 51 वर्ष गाँव गिरगाँव मुंबई। 4) स्वप्निल सदाशिव केनी उम्र 30 साल ग्राम शीर्षबमन पाड़ा विरार। 5) तुलसीराम भाऊ वांगड उम्र 58 वर्ष ग्राम जवाहर पालघर। 6) श्रीमती कलावती सिद्धराम वैचल उम्र 46 वर्ष, सोलापुर। 7) श्रीमती भीमा कृष्ण साल्वी 58 वर्ष निवासी कलवा ठाणे। 8) श्रीमती सविता संजय पवार 42 वर्ष मुंबई निवासी। 9) श्रीमती पुष्पा मदन गायकर उम्र 64 वर्ष। 10) श्रीमती वंदना जगन्नाथ पाटिल आयु 62 वर्ष करंजदे। 11) 50 से 55 वर्ष की अज्ञात महिला हैँ। 11 शवों में से दस शव वारिसों को सौंपे जा चुके हैं और एक शव अनाथ महिला का है अनाथ महिला के वारिसों की तलाश जारी हैँ। घायल लोगों को देखने के लिए मुखमंत्री एकनाथ शिंदे ने रात करीब 9 के आसपास एमजीएम अस्पताल का दौरा किया। पता हो खारघर स्थित सेंट्रल मैदान में महाराष्ट्र भूषण सम्मान आयोजित किया गया था जिसमें 20 लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे l जानकारी के अनुसार गर्मी की वजह से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। बताया गया कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद लोग एकसाथ निकलने का प्रयास करने लगे जिसकी वजह से भगदड़ मच गई और भीड़ में कई लोग कुचल गए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया अधिक जख्मी तथा बीमार लोगों को आई सी यू में भर्ती किया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। देर रात मुख्यमंत्री के अलावा एनसीपी नेता अजीत पवार, उद्धव ठाकरे तथा आदित्य ठाकरे बीमार हुए लोगों का हाल जानने अस्पताल पहुचे थे। मृतक परिवार वालों को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 5-5 लाख रुपए देने की घोंसड़ा की है वहीं विपक्ष में चर्चाएं हो रहे हैं महाराष्ट्र के सीएम ने मरने वालों की कीमत ₹5 लाख लगाई  है?

Leave A Reply

Your email address will not be published.