Website Media & News Channel

मझवॉ मे मिला मनुष्य के दो टुकड़े पैर, सिनाकत मे जुटी पुलिस

0

NMT News/ माझवॉ,मिर्जापुर: कछवां थाना क्षेत्र गाँव प्रेम का पुरा नहर पर रविवार देर शाम को एक बोरी में मानव अंग मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना तब सामने आई जब एसके आटो सर्विस सेंटर में काम करने वाला एक कर्मचारी अपना काम करके अपने घर लौटते समय रास्ते मे पड़ी पिले रंग की प्लास्टिक को किनारे करने की कोशिश कर रहा था। और प्लास्टिक भारी होने पर शक हुआ। और उसने प्लास्टिक को खोल कर देखा तो उसमे मानव पैर के दो कटे हुए टुकड़े मिले। सर्विस सेंटर के कर्मचारियो ने मानव अंग को देखकर घबरा कर ऑटो सर्विस सेंटर के संचालन को यह घटने की जानकारी दी। इसके बाद सर्विस सेंटर के चार पांच कर्मचारीयो ने प्लास्टिक को खोल कर देखा, तो उसमे किसी अज्ञात व्यक्ति के कटे हुए दो पैर मौजूद थे। लोंगो ने घटना की सूचना 112 नम्बर पर दी। सुचना मिलने पर पीआरवी टिम मौके पर पहुची और मामले की जानकारी कछवां थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष ने पहुंच कर कटे हुए अंग को कब्जे मे लेकर उसे तुरंत मर्चरी हॉउस भेज दिया और घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाको मे जांच शूरू कर दी और यह स्पष्ट नही हो सका की यह मानव अंग किसका है। और नहर के किनारे कैसे पहूंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगो से भी पूछताछ की है और मामले की छानबीन पुलिस द्वारा कड़ाई से चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.