Website Media & News Channel

मिस नवी मुंबई सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने के लिए सोलह सौंदर्यवती हुईं तैयर ।

0

परमेश्वर सिंह / नवी मुंबई वाशी में मिस नवी मुंबई सौंदर्य प्रतियोगिता जो नवी मुंबई की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करके एक छाप छोड़ी है और वह अपने दसवें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस सौंदर्य प्रतियोगिता ने इस दौरान कई सुंदरियों के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। यूं कहा जाए कि यू एंड आई एंटरटेनमेंट ने इस प्रतियोगिता को गुणात्मक और लगातार आयोजित करके एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप जीतने के लिए आगे नहीं आते हैं, तो आप कभी भी जीत नहीं पाएंगे और सामान्य रूप मैं ही रहेंगे। मिस नवी मुंबई सौंदर्य प्रतियोगिता उन लोगों की दृढ़ता और पहल का समर्थन करती है जो जीतने के लिए उत्सुक हैं। तो इसके माध्यम से कई सुंदरियों ने आत्मविश्वास हासिल किया है और अपना नाम कमाया है। मिस इंडिया की विजेता सुमन राव, रियलिटी शो की स्टार दिव्या अग्रवाल, अक्षता सोनवणे और कविता मिश्रा ने भी इस प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी शुरुआत की थी। इस प्रतियोगिता से गुजरने के बाद जो सुंदरियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वे सैकड़ों लड़कियों के बीच से ऐसी सुंदरियों का चयन करना बहुत मुश्किल है। हमारे विशेषज्ञों की टीम ने फाइनल के लिए तैयारिया करने के लिए दिन-रात काम करती है। यह जानकारी यू एंड आई एंटरटेनमेंट के सर्वेसर्वा हरमीत सिंग ने संवाददाता सम्मेलन में दी। फाइनल में पहुंचने वाले सोलह सौंदर्यवती की घोषणा पाँच सितारा होटल फोर पॉइंट वाशी में की गई। इन्हमें ऐश्र्वर्या नायडू , आंषिका अग्रवाल,अपर्णा पाठक ,गौरी गोठणकर, हर्षदा माळी, हर्षिता पुजारी, जान्हवी कदम, पायल रोहेरा, पूजा पुजारी, प्रिया चव्हाण, संयुंक्ता पावस्कर,श्रुती अहिर, सिस्मिता पुजारी, सृष्टी बन्नाट्टी, उर्जिता मोरे, योगिता राठोड इनका समावेश है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, फोर पॉइंट्स के संचालक, राहुल बनसोडे ने कहा कि, हम कई वर्षों से मिस नवी मुंबई और यू एंड आई के साथ जुडे है। मिस नवी मुंबई प्रतियोगिता से अपने शहर का नाम राष्ट्रीय नही बल्की आंतरराष्ट्रीय स्तर पे रोशन हो रहा है और ये हमारे लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार, व्यवसायी अशोक मेहरा, डॉ.वंदना जैन उपस्थित थे। मिस नवी मुंबई के १० वें साल का अंतिम पढाव  शनिवार २७ फरवरी २०२१ को वाशी के फोर पॉइंट होटल में आयोजित किया जाएगा। सोलह  सौंदर्यवती जो फाइनल जीतने के लिए तैयार हैं, उन्हें रैंपवॉक प्रशिक्षण,स्मृती भतीजा द्वारा दिया जाएगा। इससे पहले, उन्होंने मिस इंडिया १९ प्रतियोगियों को प्रशिक्षित किया था। इसी समय, इस प्रतियोगिता के लिएं व्यक्तिमत्व विकास बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए मनोचिकित्सक इंद्रप्रीत कौर गुप्ता प्रतियोगियों को अपने आत्मविश्वास को दो दुगना करने के लिए प्रशिक्षित करेंगी। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें, अनघा पीआर:- 9022744040/02249677876

Leave A Reply

Your email address will not be published.