Website Media & News Channel

परमहंस महराज जी की मनाई गई 51वॉ पुर्णतीथी।

0

Nmt News, पवन उपाध्याय/ UP मिर्ज़ापुर में कछवां क्षेत्र के बरैनी केवटाबीर गांव स्थित परमहंस जगतानंद आश्रम पर रविवार को 1008 श्री परमहंस महराज की 51 वा पुण्यतिथि गंगा दशहरा के शुभ औसर पर कोरोना गाईड लाईन का पालन करतें हुए मनाया गया। आश्रम प्रांगण में संतों द्वारा प्रवचन व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया था। आसपास से आए सैकडों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। गंगा दशहरा के अवसर पर भक्त सुबह से ही बरैनी घाट पर गंगा स्नान कर गरीबों में दान पुण्य किया। इसके बाद भक्त परमहंस आश्रम जगतानंद पर स्वामी शर्वानन्द महराज साधू बाबा के दर्शन किए व परमहंस महराज के चित्र पर माला भुल चढा़ कर उनसे आशीर्वाद लिया  और पाताल गंगा कुएं का जल माथे पर चढ़ाया। आश्रम प्रांगण के अंदर ही शीव लीगं का बहौत पुराना पेड़ हैं । मान्यता के अनुसार मनोकामना के लिए तपती धूप में शिव लींग के पेड़ के नीचे दर्जनों महिला श्रद्धालु आंचल फैला कर फूल गिरने का इंतजार करती हैं। जब आंचल में फूल पेड़ से गिरता है तो गुरुदेव भगवान की जयकारें से पूरा आश्रम गुंजायमान हो उठता था। आस्था ऐसी कि महिलाएं धूप और गर्मी के बावजूद सुबह से ही बिना अन्न जल ग्रहण किए ही शिव लींग के पेड के नीचे आंचल फैला कर खड़ी रहीं। वैसे रविवार को भगवान सूर्य देव भी भक्तों का साथ दे रहें थे पर उमस बढ़ती गई वैसे-वैसे भक्तों की संख्या भी शीव लींग के पेड के नीचें आचल फैलाकर एक फुल गिरने का इंतजार करती रही। शाम पांच बजे से संतों द्वारा प्रवचन किया गया। आश्रम के देख रेख करने वाले सर्वदानंद महाराज ने कहा कि भक्तों को गृहस्थ आश्रम में रह कर भी कुछ समय निकाल कर प्रभु का नाम लेना चाहिए, ओम या राम का नाम जाप करने से शरीर को उर्जा मिलती है।  गृहस्थ में रह कर भी भगवान को कुछ समय के लिए याद करने की सीख दी। वही सुरक्षा व्यवस्था की कमान थाना प्रभारी अमीत सिंह एस एस आई विनय सिंह  मय फोर्स संभाले रखा था। इस दौरान पप्पू सिंह, राजकुमार उपाध्याय पप्पू पंडित, जिलापंचायत सदस्य जयशंकर पाल,कल्लू पाल, राम जी सिंह, दिनेश सिंह, बबलू उपाध्याय, छोटू सिंह आदि रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.