Website Media & News Channel

कछवा नगर पंचायत में सालों से कूड़ा न उठने पर जगह-जगह लगे ढेर

0

NMT News, पवन उपाध्याय / मिर्जापुर के कछवा नगर पंचायत से कूड़ा नहीं उठाए जाने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इसके अलावा कछवा डीह के गंगा छोर पर भी नगर पंचायत ने कूड़ा डालकर वहां ढेर लगा दिए हैं। वही दर्जियान वार्ड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे सामुदायिक शौचालय के सामने कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इससे दुर्गंध के कारण लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। नगर पंचायत ने कछवा डीह के दक्षिण मार्ग पर नगर पंचायत ने डंपिंग ग्राउंड के लिए भूमि खरीदी है। भूमि पर चहारदीवारी निर्माण कार्य चल रहा था पर मानक के विपरीत कार्य होने के कारण विंध्याचल मंडलायुक्त के आदेश पर कार्य बंद पडा हैं। जिसके चलते यहां कूड़ा नहीं डाला जा रहा। कस्बे से कूड़ा नहीं उठाए जाने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। कूड़े के ढेर से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पास में ही धार्मिक स्थल देवता मंदिर, डीह बाबा मंदिर गंगा स्नान मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग पर सुबह से लेकर रात्रि तक बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। सुबह-शाम लोग सैर के लिए भी आते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष पनधारी कुमार यादव ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड की भूमि पर कार्य में लापरवाही पर कमिश्नर साहब के आदेश से बंद हैं। कार्य पूर्ण होने पर मार्ग किनारे कूड़े का ढेर कहीं पर भी नजर नहीं आएगा। ईओ नवनीत कुमार ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड पर कार्य रुका हैं। कार्य पूरा होने के बाद किसी भी मार्ग के किनारे कूड़े के ढेर एकत्र नहीं होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.