Website Media & News Channel

राज कुमार उपाध्याय बने राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल के मीरजापुर जिलाध्यक्ष

0

पवन उपाध्याय / कछवा, मिर्जापुर क्षेत्र के बरैनी गांव निवासी राजकुमार उपाध्याय के गौ सेवा को देखते हुए व उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री 1008 बजरंग दास महाराज महंत हनुमान गढ़ी की संस्तुति व प्रदेश अध्यक्ष प्रवेश कुमार पांडे के सृविकृती पर *जिला अध्यक्ष* जनपद मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया गया है। इनके कार्य संगठन विस्तार, गौ संरक्षण व संवर्धन में एवं गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने में अपना विशेष सहयोग प्रदान करेंगे। राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि गाय की सेवा से बढ़कर और कोई सेवा नहीं हो सकती इस कारण हर व्यक्ति को गो सेवा में जरूर अपना योगदान देना चाहिए और बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।  हर व्यक्ति को किसी न किसी तरह गौ सेवा करना चाहिए, भले ही वह छोटे रूप में क्यों न हो। गो सेवा का पुण्य काफी बड़ा होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.