Website Media & News Channel

जनकल्याण सामाजिक संस्था ने मनाई मिसाइल मैन की पुण्यतिथि

0

परमेश्वर सिंह / नवी मुंबई: डॉ कलाम हमेशा देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने देश के युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया। अपने जीवन के तीन मूल मंत्र ख्वाहिश, उम्मीद, तथा यकीन को जहां उन्होंने हमेशा कायम रखा वहीं इसका पाठ सभी को पढ़ाकर भारत के लिए एक अनोखा इतिहास रचा। ये उदगार सरदार वल्लभभाई पटेल संस्था के संस्थापक अध्यक्ष व अपना दल के महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी महेंद्र वर्मा ने व्यक्त किए। श्री वर्मा  जनकल्याण सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की सातवीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि भारत के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में अहम किरदार निभाने वाले मिसाइल मैन डॉ कलाम खासकर युवाओं को यही संदेश दिया करते थे कि ताकत ही ताकत का सम्मान करती है। जब तक भारत दुनिया के सामने एक शक्तिशाली राष्ट्र बन कर खड़ा नहीं होता, कोई भी हमारा सम्मान नहीं करेगा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ नायर ने कार्यक्रम आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि संस्था आज के इस दौर में युवा पीढ़ी को ऐसे कार्यक्रमों के जरिए इन महापुरुषों के बारे में जो जानकारी देने का प्रयास कर रही है वह वाकई प्रशंसनीय है। श्री नायर ने आगे कहा कि आने वाली पीढ़ी के कल को बेहतर बनाने के लिए हमें आज की कुर्बानी तो देनी ही होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवक व घरहक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हीरामन पगारे, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश वडवलकर, संस्था के  संस्थापक अध्यक्ष राजेश शर्मा,जय दुर्गा जनकल्याण संस्था के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह बघेल तथा अपना दल के नवी मुंबई जिला अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान जनकल्याण सामाजिक संस्था के नवनियुक्त अध्यक्ष  मफतलाल चव्हाण व उपाध्यक्ष संतोष बाबर का अतिथियों के हाथों नियुक्ति पत्र देकर सत्कार किया गया। इस अवसर पर सर्वधर्मीय विकास मंच के अध्यक्ष मेघनाथ भगत, पत्रकार मनीष अस्थाना, संस्था के उपाध्यक्ष लालजी शर्मा, दिलीप शर्मा, महासचिव सुरेंद्र सरोज, कोषाध्यक्ष रमेश तिवारी के अलावा विभिन्न जिलों के पदाधिकारी पप्पू महस्के, निखिल पुरबिया,शरद रंजन, रमेश शिंदे, जफर खान, ज्ञानचंद जयसवाल,  मुकेश सोलंकी, मनोज सिंह व विनोद विनोद राम उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम का सूत्र संचालन पत्रकार विनोद प्रधान तथा आभार प्रदर्शन बलदेव सिंह ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.