Website Media & News Channel

जनकल्याण सामाजिक संस्था ने अपना दसवां वार्षिकोत्सव मरीजों के साथ मनाया

0

फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

परमानन्द सिंह / नवी मुंबई: जनकल्याण सामाजिक संस्था ने अपना दसवां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम संस्था द्वारा वाशी सेक्टर १० स्थित महानगरपालिका अस्पताल में भर्ती २५० मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ उन्हें फल वितरित किए गए। फल वितरण के उपरांत संस्था के सभी पदाधिकारी मरीजों के साथ काफी समय तक रहे और उनका कुशलक्षेम जाना। इसी क्रम में वाशी कार्यालय में आयोजित संस्था के दसवीं वर्षगांठ कार्यक्रम में बोलते हुए महेंद्र वर्मा ने कहा कि सच्ची समाज सेवा ही देश सेवा को महत्वपूर्ण कड़ी से जोड़ती है। समाज सेवा ही सभी अलग-अलग धर्म व विचार के लोगों को एकता के सूत्र में पिरोकर देश को विकास के रास्ते पर ले जाती है। उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए आगे कहा कि आज के दौर में युवाओं में जिस प्रकार देश के प्रति प्रेम,लगाव व जागरूकता को देखा जा रहा है उससे ऐसा लगता है कि अब ‘इंडिया’ को ‘भारत’ बनने में कोई भी ताकत  रोक नहीं सकती। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने जहां संस्था के १० वर्षों के कार्यकलापों की विस्तृत रूप से जानकारी दी। वहीं उपस्थित सभी अतिथियों व संस्था के पदाधिकारियों  ने अपने विचार व्यक्त किए।इस दौरान संस्था के अध्यक्ष राजेश शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष में केक खिलाकर सभी ने उन्हें बधाई दी। उक्त कार्यक्रम का सूत्र संचालन पत्रकार विनोद प्रधान तथा आभार प्रदर्शन संस्था के महासचिव सुरेंद्र सरोज ने किया। इस अवसर पर मनपा अस्पताल के वैधकीय अधीक्षक डॉ.राजेश महात्रे, डॉ प्रकाश राठौड़, सरदार वल्लभभाई पटेल संस्था के संस्थापक अध्यक्ष  व अपना दल के महाराष्ट्र प्रभारी महेंद्र वर्मा, नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मृति संस्थान के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार विनोद प्रधान, सर्वधर्मीय विकास मंच के अध्यक्ष मेघनाथ भगत, अपना दल,नवी मुंबई के अध्यक्ष आशीष गोस्वामी, दीक्षा बुक सेंटर के संचालक दिनेश चव्हाण,जनकल्याण सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, लालजी शर्मा, रमेश तिवारी, महासचिव सुरेंद्र सरोज, संस्था के नवी मुंबई अध्यक्ष मफतलाल चव्हाण, उपाध्यक्ष संतोष बाबर, सचिव विनोद बाबर, मिथिलेश चौबे, मुंबई प्रदेश अध्यक्ष पप्पू म्हस्के, उपाध्यक्ष निखिल पुरबिया, शरद रंजवे,पत्रकार परमानंद सिंह, रामप्रीत राय, शिवसेना के तुर्भे विभाग प्रमुख संजय मेढकर, श्री बालाजी, श्री उन्नीकृष्णन, प्रदीप वैश्वीकर, फिरोज खान, हनुमंत हवलदार, अरुण गुप्ता,विजय नायर, जय मां भवानी रामलीला प्रचारक समिति के पदाधिकारी शैलेंद्र तिवारी, शिवम तिवारी के अलावा अस्पताल के कर्मचारी प्रदीप चंदनकर व जयवंत भोईर उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.