Website Media & News Channel

अपना दल (एस) का मुम्बई में सदस्यता अभियान तेज

0

परमानन्द सिंह,एडिटर / महाराष्ट्र: अपना दल एस ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के सुभ अवसर पर मुम्बई,गोरेगांव,सन्तोष नगर,बीएमसी कालोनी में सदस्यता अभियान की शुरुआत कर महारष्ट्र प्रदेश प्रभारी महेंद्र वर्मा ने डॉ.सी.आर. सरोज को सक्रिय सदस्य बनाकर महाराष्ट्र सचिव के पद पर नियुक्त किया हैं। डॉ० सी.आर.सरोज समाज सेवक,लेखक और पत्रकार सहित कई अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़ कर कार्य कर रहे हैं। महेन्द वर्मा ने मुम्बई के युवा मंच एवं अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष की कार्यकारणी का भी गठन करवाया और प्रदेश कार्यकारिणी के सभी नए पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया, महेंद्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि अपना दल (एस)एक विचार है, यहां पदाधिकारी बदलते हैं, लेकिन विचार नहीं बदलते। सिर्फ अपना दल एस ही ऐसी पार्टी है जहां बूथ एवं वार्ड स्तर का कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचता है। सदस्यता अभियान कार्यक्रम में आए हुए तमाम युवाओं को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र प्रभारी श्री वर्मा ने कहा कि बूथ स्तर के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपना दल एस के सदस्यता अभियान के लिए जुटना होगा। प्रत्येक बूथ एवं वार्ड में  कम से कम 100 नए नवमतदाताओं को अपनादल से जोड़ने का काम करना है। मुख्य रूप से नए मतदाताओं पर फोकस कर उन्हें अपनादल एस की विचारधारा और राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय वाणिज्य उद्योग मंत्री अनुप्रिया पटेल के विजन व सोसित समाज के हक और अधिकार एवं विकास कार्यों पर  किए गए कार्य को विस्तार से जानकारी देने का काम करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ को ‘बूथ’ एवं वार्ड जीता समझो  चुनाव जीता’ के मंत्र के साथ काम करना है। अपनादल एस के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव डॉ. सी.आर.सरोज ने कहा कि अपनादल एस देश का सबसे सक्रिय राजनैतिक दल है।जो कि विधानसभा में गठबंधन से मिली सीटो में 75% जीत हासिल की है, वहीं लोकसभा चुनाव में 100% प्रतिशत  सीटे जीती है।उन्होंने कहा अपनादल एस से जुड़ने को लेकर नवमतदाताओं में उत्सुकता का माहौल है। मुम्बई प्रदेश युवा मंच के अध्यक्ष सुशील कुमार सरोज ने कहा इस विशेष सदस्यता अभियान को आने वाला चुनाव जब तक घोसित नहीं हो जाता तब तक चलेगा।अपनादल इस अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगी। बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर प्रत्येक पदाधिकारी संकल्प के साथ सदस्यता अभियान में जुटेगा। इस विशेष सदस्यता अभियान में गणतंत्र दिवस के दिन 5 सौ से ज्यादा कार्यकर्ता सदस्यता ग्रहण किए। सदस्यता अभियान के कार्यक्रम के दौरान नवी मुम्बई अध्यक्ष आशीष गोस्वामी, रमाशंकर सरोज कार्यक्रम संचालक, सच्चा लला विश्वकर्मा प्रदेश सचिव, उमाशंकर गुप्ता, अनिल यादव दिंडोसी विधानसभा अध्यक्ष, दिलीप शर्मा गोरेगांव पूर्व अध्यक्ष, अमरनाथ यादव गोरेगांव पश्चिम अध्यक्ष, नितेश गुप्ता गोरेगांव पूर्व कोषाध्यक्ष, रजवंत मौर्या घाटकोपर अध्यक्ष, परमानन्द सिंह पत्रकार, रमेश प्रजापति समाज सेवक मुकेश कुमार, उपेंद्र सरोज,राहुल यादव,संदीप यादव,सुनील पाटिल,दीपचंद यादव,रामगुप्ता, लक्की गुप्ता,हिमांस घोष,अरुण यादव,पुष्पा गुप्ता,आर्यन पटेल,माता शंकर दुबे समेत अन्य अपनादल एस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.