Website Media & News Channel

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की १२७ वीं जयंती समारोह का आयोजन

0

परमानन्द सिंह – एडिटर / नवी मुंबई: नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मृति संस्थान द्वारा वाशी  में महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की १२७ वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम वाशी सेक्टर १७  स्थित नेताजी यहचौक पर सहायक पुलिस निरीक्षक( ट्रैफिक विभाग) योगेश गायकवाड के हाथों माल्यार्पण किया। गया। इसके उपरांत संस्थान के वाशी कार्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में बोलते हुए उत्तर भारतीय नेता, अभिनेता व भूतपूर्व सैनिक एस. सी. मिश्रा ने कहा कि आज के युवा इस आधुनिक दौर में राष्ट्र के प्रति समर्पित देशभक्तों को भूलते जा रहे हैं। यह बड़ी ही सोचनीय बात है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति की भावना देश के हर नागरिक के भीतर होनी चाहिए तभी वह देश प्रगति व विकास के रास्ते पर टिका रह सकता है। समारोह में सरदार वल्लभभाई पटेल संस्था के संस्थापक अध्यक्ष व अपना दल के महाराष्ट्र प्रभारी महेंद्र वर्मा ने कहा कि आजादी के संग्राम में नेताजी का नारा था कि “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” अब यह नारा बदलकर “तुम एक सच्चे देशभक्त बनो, देश स्वयं ही विश्व गुरु बन जाएगा” ऐसा बन गया है। उन्होंने आगे कहा कि आज हमारे देश के किसानों ने इतनी तरक्की कर ली है कि वह खेती के अलावा बैटरी, बेरिंग तथा कई कलपुर्जे  बनाकर विदेशों में सप्लाई कर रहे हैं। देश की प्रगति व विकास में यह बहुत बड़ा सराहनीय कदम है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार व लोकमत के उप- संपादक नारायण  जादव ने कहा कि आजकल लोग राम महावीर, बुद्ध, नानक तथा विवेकानंद जैसे अवतारी पुरुषों का मानते जरूर हैं लेकिन उनके विचारों को अपने जीवन में अमल में नहीं लाते। श्री जादव ने कहा कि अगर देश का हर नागरिक इन महापुरुषों के पदचिन्हों पर चले तो यह नेताजी के सपनों को साकार करने जैसा होगा। समारोह में सर्वधर्मीय विकास मंच के अध्यक्ष मेघनाथ भगत, भाजपा, नवी मुंबई जिला के उपाध्यक्ष प्रभाकर कोलपकर, जनकल्याण सामाजिक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेश शर्मा, अपना दल के नवी मुंबई अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर आए सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश गायकवाड का पत्रकार परमानंद सिंह द्वारा सत्कार किया गया। उन्हें दीक्षा बुक सेंटर के संचालक दिनेश चव्हाण द्वारा भागवत गीता भी भेंट स्वरूप दी गई। इस अवसर पर पत्रकार रामप्रीत राय, अजेंद्र अग्री, जनकल्याण सामाजिक संस्था के नवी मुंबई अध्यक्ष मफतलाल चव्हाण,स्वर्णलता प्रधान, उन्नीकृष्णन, रमेश प्रजापति तथा आरटीआई कार्यकर्ता विजय नायर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्र संचालन संस्थान के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार विनोद प्रधान तथा आभार प्रदर्शन पत्रकार सुरेंद्र सरोज ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.