Website Media & News Channel

देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई, 2 महिलाओं का रेस्क्यू; 3 आरोपी गिरफ्तार

0

परमेश्वर सिंह / नवी मुंबई: नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने देह व्यापार के खिलाफ एक सुनियोजित कार्रवाई करते हुए अश्वी लॉजिंग एंड बोर्डिंग पर छापा मारकर एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में 2 पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित मुक्त कराया गया, जबकि 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पहले तथ्य सत्यापित किए गए। इसके बाद एक डिकॉय (बनावटी ग्राहक) के माध्यम से पूरे नेटवर्क की पुष्टि की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद टीम ने संबंधित स्थल पर छापेमारी की, जहां से महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी महिलाओं को आर्थिक प्रलोभन, धोखाधड़ी और कुछ मामलों में दबाव डालकर देह व्यापार में धकेल रहे थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक मानव तस्करी निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। वहीं, इस रैकेट से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और संबंधित स्थानों की भी जांच जारी है। रेस्क्यू की गई महिलाओं को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु भेजा गया है और उनके पुनर्वास के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.