Website Media & News Channel

समुद्र किनारे रहने वालों का संकलित किया जाएगा डाटा, सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का किया गया आयोजन

0

परमेश्वर सिंह / नवी मुंबई: भारतीय नौसेना के एक विशेष दस्ते द्वारा नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय के तहत समुद्री किनारे रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाकर उनका डाटा संकलित करने का कार्य करेगा इस कार्य को सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का नाम दिया गया है। इस बात की जानकारी नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी की एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गयी है। जारी किये गए पत्र में बताया गया है इस सन्दर्भ में नवी मुंबई पुलिस आयुक्त विपिन कुमार सिंह के आदेश पर दिवाले कोलीवाड़ा के लोगों के साथ एक बैठक भी बुलाई गयी थी। इस बैठक में बताया गया कि डाटा संकलन करने का काम नौसेना व् सागरी सुरक्षा द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। इस बैठक में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर डेविड सिंह, कोस्ट गार्ड प्रधान अधिकारी पि एम् सत्यदेव ओएनजीसी सुरक्षा अधिकारी स्वप्निल ठाकुर तथा सुनील कुमार मौजूद थे। इस बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि जिस समय मछुआरे समुद्र के भीतर जाय उस समय अपना पहचान पत्र अवश्य साथ रखे। सभी मछुआरों से अपील करते हुए अधिकारीयों ने कहा कि समुद्र के भीतर यदि कोई संदेहास्पद बोट दिखाई दे तो वे इस बात की जानकारी तत्काल दिए गए नंबर पर दे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.