संगठन को मजबूत बनाने पर भाजपा कछवां मंडल की बैठक में मंथन
अजय सेठ | कछवॉ : भारतीय जनता पार्टी कछवां मंडल की मंडल कार्यसमिति की सत्यापन बैठक मंगलवार को स्थानीय अड़गड़ानंद महिला महाविद्यालय, कछवां बाजार में संपन्न हुई। बैठक में मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के दायित्वों का सत्यापन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बृजभूषण सिंह के स्थान पर जिला महामंत्री रवि पाण्डेय ने मंडल प्रभारी शिव कुमार राय के साथ मिलकर मंडल कार्यसमिति का सत्यापन किया। इस दौरान मंडल के विभिन्न पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों के संगठनात्मक दायित्वों की समीक्षा करते हुए उनका भौतिक सत्यापन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत संगठनात्मक व्यवस्था पर आधारित पार्टी है और संगठन की मजबूती में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि मंडल कार्यसमिति एवं शक्ति केंद्र स्तर पर सक्रिय, सशक्त और जिम्मेदार संगठन ही पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने तथा दायित्ववान कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, कार्यक्रमों एवं कार्ययोजनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया तथा पार्टी संगठन को बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में लक्ष्मीकांत गुप्ता, मनोज पाण्डेय, अजय सेठ, गोपाल सिंह, पृथ्वी तिवारी, कृष्ण मोहन सिंह, मुरारी सिंह, धर्मेंद्र सरोज, गुड्डू सिंह, पवन मोदनवाल, आकाश उपाध्याय, चन्द्रशेखर तिवारी, मधुसूदन शर्मा, उमा बिंद, प्रदीप सिंह, सुरेश सिंह, शिवम मोदनवाल, आशीष मिश्रा, अशोक सिंह, मिथलेश चौबे, विंध्यवासिनी दुबे, भूपेंद्र सिंह, प्रमोद मिश्रा एवं ताड़क नाथ भारती सहित मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारी एवं संबंधित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
