Website Media & News Channel

जल्द बनेगा हरियाणा प्रदेश का पहला साईक्लिंग वेलोड्रम। विधायक सुभाष सुधा

0

राहुल शर्मा / हरियाणा,कुरुक्षेत्र 18 मार्च को विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में हरियाणा प्रदेश का पहला साईक्लिंग वेलोड्रम बनेंगे। इस परियोजना के लिए केवल जगह का चयन किया जाना है। इस प्रोजैक्ट पर करीब 35.58 करोड़ रुपए की लागत आएगी। अहम पहलू यह है कि इस समय कुरुक्षेत्र में साईक्लिंग के 106 खिलाड़ी है, जिसमें 6 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 50 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर और 50 खिलाड़ी राज्यस्तर के सभी खिलाडी शामिल है। इस प्रोजैक्ट को लेकर विधानसभा में लम्बी चर्चा हुई और चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने वेलोड्रम कुरुक्षेत्र में बनाने के लिए कहा है। विधायक सुभाष सुधा ने गुरुवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के समय साईक्लिंग वेलोड्रम का कुरुक्षेत्र में शीघ्र निर्माण करने का मुद्दा उठाया। विधायक ने विधानसभा में कुरुक्षेत्र में साईक्लिंग वेलोड्रम बनाने पर चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व खेलमंत्री अनिल विज ने 28 मई 2015 को कुरुक्षेत्र में साईक्लिंग वेलोड्रम बनाने की घोषणा की थी और इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी कुरुक्षेत्र में साईक्लिंग वेलोड्रम बनाने पर अपनी सहमति दी थी। इस घोषण के बाद गांव मिर्जापुर में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की लगभग 6 एकड़ से ज्यादा जमीन पर साईक्लिंग वेलोड्रम बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व खेल विभाग हरियाणा द्वारा 24 अप्रैल 2019 को एमओयू पर हस्ताक्षर भी हुए। इसके बाद 28 मई 2019 को खेल विभाग हरियाणा द्वारा लिखित रुप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को सूचित किया गया कि जल्द से जल्द साईक्लिंग वेलोड्रम के लिए भूमि पर कब्जा दिया जाए।विधायक ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि 5 जुलाई 2019 को केयूके के द्वारा खेल विभाग हरियाणा को पत्र भेजकर सूचित किया गया कि जमीन को लेकर एमओयू हस्क्षारित हो चुका है, खेल विभाग इस भूमि पर 15 अक्टूबर 2019 तक अपना कब्जा ले सकता है। इसके बाद साईक्लिंग वेलोड्रम के लिए द्रोणाचार्य स्टेडियम के साथ लगती लगभग 4 एकड़ भूमि पर जिला खेल अधिकारी कुरुक्षेत्र द्वारा खेल विभाग के निदेशक को पत्र क्रमांक नम्बर 222 दिनांक 24 जनवरी 2019 को हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण करने के लिए जगह स्थानांतरित कि जाए। उन्होंने कहा कि इस पत्र के बाद खेल विभाग के महानिदेशक द्वारा डीएसओ कुरुक्षेत्र को 2 फरवरी 2021 को कुरुक्षेत्र में साईक्लिंग वेलोड्रम बनाने के लिए उचित भूमि चयन करके रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए। इन आदेशों के बाद डीएसओ कुरुक्षेत्र ने 3 फरवरी 2021 को साईक्लिंग वेलोड्रम के लिए द्रोणाचार्य स्टेडियम के साथ लगभग 4 एकड़ भूमि पर 250 मीटर वाला इंडोर साईक्लिंग वेलोड्रम बनाया जा सकता है, विधायक ने विधानसभा में यह भी तथ्य रखे कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 21 जुलाई 2016 को कुरुक्षेत्र में स्वर्ण जयंति स्टेडियम बनाने की घोषण की। इसके बाद गांव पलवल की ग्राम पंचायत द्वारा 20 एकड़ पंचायती भूमि देने का प्रस्ताव पारित किया और उपायुक्त द्वारा 30 जून 2017 को पंचायती भूमि स्थानांतरण के लिए सूचित भी किया। इस भूमि पर भी वेलोड्रम बनाया जा सकता है। इस मुद्दे पर विधानसभा में लम्बी चर्चा हुई और इस चर्चा पर बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी कुरुक्षेत्र में साईक्लिंग वेलोड्रम बनाने के लिए कहा है। इसके उपरांत विधायक सुभाष सुधा ने कुरुक्षेत्र में साईक्लिंग वेलोड्रम बनाने पर सहमति व्यक्त करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.