परमानन्द सिंह / नवी मुम्बई: उत्तर भारतीयों के विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज उठाने वाली अपना पूर्वांचल महासंघ के रायगढ़ जिला अध्यक्ष पद पर सीपी प्रजापति को नियुक्त किया गया है। एमटीएनएल से सेवानिवृत्त सीपी प्रजापति पिछले कई वर्षो से पनवेल क्षेत्र सहित रायगढ़ जिले में सामाजिक कार्य कर रहे है ।इन कार्यों को देखते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड.अशोक कुमार दुबे ने सीपी प्रजापति को रायगढ़ जिले की जिमेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के बाद सीपी प्रजापति ने बताया कि जल्द ही संस्था के संरक्षक कृपाशंकर सिंह, अमरजीत मिश्रा और राष्ट्रीय अध्यक्ष एड अशोक कुमार दुबे के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिला कमिटी तैयार किया जाएगा ।उन्होंने बताया कि रायगढ़ जिले का विकास तेजी के साथ हो रहा है। ऐसे में इस के अंतर्गत आने वाले खारघर ,तलोजा,पनवेल, उलवे, उरन , द्रोणागिरी, रसायनी,खोपोली,कर्जत,अलीबाग,पेन आदि तालुका में उत्तर भारतीय बसे है। उन्हे संस्था के साथ जोड़ने के साथ ही विकास कार्य किया जाएगा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड.अशोक कुमार दुबे ने कहा कि संस्था के कार्यों को देखते हुए ठाणे जिले के दिवा,कल्याण डोंबिवली,नवी मुंबई ,अंबरनाथ से काफी लोग जुड़ रहे है। इसको देखते हुए जल्द इन क्षेत्रों में भी पदाधिकारियों को नियुक्त किया जाने वाला है।
जल्द ही दिवा,कल्याण,नवी मुंबई के पदाधिकारियों की होगी नियुक्ति