Website Media & News Channel

नवी मुंबई में धड़ल्ले से चल रहे है हुक्का पार्लर, पुलिस अधिकारी खुलेआम दे रहे है संरक्षण, लोगों में बढ़ रही है नाराजगी

0

परमेश्वर सिंह,एडिटर /  नवी मुंबई : महाराष्ट्र में हुक्का पार्लरों पर प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन नवी मुंबई में हुक्का पार्लर खुलेआम चल रहे हैं इन हुक्का पार्लरों में युवाओं को नशे का आदी बनाने का कार्य किया जा रहा है लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन ऐसे हुक्का पार्लरों को अनदेखा करने का कार्य कर रही है। जानकारी के अनुसार सानपाडा, बेलापुर,ऐरोली, नेरुल हावरें माल टेरिस पर पोट रिपोट कैफ़े व हावरें माल में अन्य तीन कैफ़े दिन रात चल रहे है, वह सभी इमारत पुलिस स्टेशन के एकदम करीब है लेकिन पुलिस विभाग आंख बंद कर बैठा है। नवी मुंबई के नेरुल पुलिस स्टेशन में ही एसीपी भी बैठते है, अब पता नहीं उन्हें उपरोक्त सभी हुक्का पार्लर के बारे में जानकारी है कि नहीं। नवी मुम्बई में सिर्फ नेरुल ही नहीं बल्कि ऐरोली, खारघर सहित कई इलाकों में हुक्का पार्लर के माध्यम से युवाओं को नशे की लत लगाने का कार्य हुक्का पार्लर कैफ़े के सभी मालिकों द्वारा किया जा रहा है। रात दिन चलने वाले हुक्का पार्लरों के खिलाफ कार्यवाई किये जाने की मांग नवी मुंबई के लाखों परिवारों के द्वारा कि जाने लगी है। इस संबंध में नामुमपा आयुक्त और पुलिस प्रशासन को एनएमटी न्यूज़ के एडिटर परमेश्वर सिंह के द्वारा लिखित पत्र भेजा गया है अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन ऐसे हुक्का पार्लरों पर कार्यवाई कब करेगी। यह सभी पुलिस स्टेशन के सीनियर और नवी मुंबई पुलिस आयुक्त के लिए अब चैलेन्ज हैँ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.