सुरेश कुलकर्णी “आप” के संपर्क में..?
परमेश्वर सिंह / नवी मुंबई: तुर्भे स्टोर के तेज तर्रार नगरसेवक सुरेश कुलकर्णी आम आदमी पार्टी के संपर्क में होने की जानकारी मिली है, भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि सुरेश कुलकर्णी जल्द ही अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए दिल्ली जाने वाले हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि सुरेश कुलकर्णी को अरविंद केजरीवाल बड़ी जिम्मेदारी देने वाले है। सूत्रों ने बताया कि सुरेश कुलकर्णी अरविंद केजरीवाल द्वारा दी जाने वाली योजनाओं से खासे प्रभावित हैं वे चाहते हैं कि यह योजनाएं महाराष्ट्र में भी लागू की जानी चाहिए। सुरेश कुलकर्णी नवी मुम्बई के प्रभावशाली नगरसेवकों में गिने जातें हैं। सुरेश कुलकर्णी काफी समय तक नवी मुंबई के दिग्गज नेता गणेश नाईक के कट्टर समर्थको में गिने जाते थे लेकिन जब गणेश नाइक भाजपा में शामिल हुए तब उन्होंने नाईक का साथ छोड़ शिवसेना का दामन थाम लिया उसके बाद जब एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत की उसके बाद वे एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो गए। इस उठापटक के बीच सुरेश कुलकर्णी के बेहद करीबी माने जाने वाले भिंडे का कहना है कि वे जल्द ही अपना अलग वजूद तैयार करने का मन बना रहें है। जिसके लिये उन्होंने अरविंद केजरीवाल से संपर्क बनाया हुआ है। संपर्क सुचना : सूत्रों की इस जानकारी पर सुरेश कुलकर्णी से उनके तुर्भे कार्यालय में संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाई।