Website Media & News Channel

सामाजिक संस्था एवं गर्वित ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह

0

Nmt News Network / नवी मुंबई: नवी मुंबई कोपरखैरणे स्थित ग्रामीण आदि रिसर्च एंड वैदिक इन्नोवेशन ट्रस्ट यानी गर्वित भारत और जनकल्याण सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वाधान में होली मिलन कार्यक्रम संपन्न किया गया। संयोजक और गर्वित के अध्यक्ष विपुल लखनवी ने समारोह में ट्रस्ट की गतिविधियों के विषय में जानकारी दी और होली हास्य कविताएं प्रस्तुत की। जनकल्याण सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने वक्तव्य में अतिथि सत्कार किया और सभी का स्वागत किया। महिला अतिथियों का सत्कार गर्वित की कोषाध्यक्ष पूनम सेन एवं उप सचिव निर्मला सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं मस्तक पर तिलक लगाकर किया। पत्रकार संतोष पाण्डेय, सुश्री सुजाता गंवणे, अध्यापिका सुश्री अक्षता चौधरी ने सभा को संबोधित किया। सम्पादक परमेश्वर सिंह ने अपने भाषण में सनातन ज्ञान को जनमानस तक पहुंचाने की अपील की। मीडिया प्रभारी बलदेव सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभी अतिथियों ने गर्वित एवं जनकल्याण सामाजिक संस्था द्वारा किए जा रहे जन कल्याण की सराहना की और सहयोग देने का आश्वासन दिया।  इस कार्यक्रम में भवन सलाहकार प्रह्लाद चौमाल, पत्रकार अशोक पांडे, पत्रकार परमानंद सिंह, सुरेश खेडकर, राकेश गौड़, अनिल पाण्डेय, अशोक राजू, सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.