Website Media & News Channel

झारखंड के बाद फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण अब बंगाल और मुंबई में होगी रिलीज

0

NMT News Network/ मुंबई: फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण का झारखंड के सिनेमाघरों में सफलता पूर्वक प्रदर्शन के बाद फिल्म अब बंगाल और मुंबई में रिलीज किया जाएगा।उक्त जानकारी फिल्म के निर्माता गजानंद पाठक ने दी। उन्होंने बताया कि फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण 16 फरवरी को झारखंड के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई। अब मुंबई और बंगाल के सिनेमाघरों में प्रदर्शन की तैयारी हैं। संभवतः चुनाव समाप्ति के बाद ही फिल्म को मुंबई और बंगाल के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जायेगी। फिल्म में श्री रामकृष्ण परमहंस के जीवन एवं उनके संदेशों को दिखाया गया है। फिल्म में कलाकारों का अभिनय, छायांकन,संगीत एवं निर्देशन काफी उत्कृष्ट है। भजन सम्राट अनुप जलोटा, सुरेश वाडकर एवं महालक्ष्मी अय्यर ने मधुरमय व कर्णप्रिय गायन से फिल्म को मुकाम पर पहुंचा दिया है। संगीतकार अजय मिश्रा का संगीत एवं बिमल कुमार मिश्रा ने निर्देशन किया है। स्वामी विवेकानंद का अभिनय मुकेश राम प्रजापति तथा साधक रामकृष्ण का अभिनय अमरकांत राय ने किया है। जगतगुरू श्री रामकृष्ण की भूमिका में गजानंद पाठक ने फिल्म को जीवंत कर दिया है।मनोज पांडेय, प्रसांत कुमार पाण्डेय, श्रेष्ठा भट्टाचार्य के साथ – साथ फिल्म के सभी कलाकारों का अभिनय बेहतरीन है। फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण बंगाल में जन्म लिये एवं मां काली को व्याकुल होकर पुकारते हुए मां काली का दर्शन पाने वाले श्री रामकृष्ण परमहंस देव की कथा बंगाल में घटने वाली कथा है। परन्तु उनके व्यक्तित्व ने उन्हें जगतगुरू बना दिया। इस फिल्म को अब बंगाल में जून माह में रिलीज किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.