Website Media & News Channel

सपा प्रत्याशी रमेश बिन्द ने किया अपना नामांकन, इंडिया गठबंधन कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

0

अख्तर हाशमी / मिर्ज़ापुर : मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र से सपा इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी रमेश चन्द बिन्द का जनपद आगमन पर चेतगंज, तिलठी, चील्ह तिराहा, शास्त्री पुल पुलिस चैकी नटवां तिराहा बथुआ तिराहा बरौधा कचार कान्हा मैरेज लान में जगह-जगह स्वागत किया गया। इस अवसर पर सपा इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी व सांसद डा0 रमेश चन्द बिन्द ने अपना नामांकन पत्र चार सेट में जिलाधिकारी के न्यायालय में दाखिल किया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन ही सर्वोपरि है। आपकी ही बदौलत चुनाव समर में उतरा हूॅ। उन्होने लगे हाथ भाजपा पर हमला होते हुए कहा कि सरकार के दिन लद चुके है। केन्द्र में इण्डिया गठबंधन की सरकार बनेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि कार्यकर्ता सपा इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी रमेश चन्द बिन्द को जीताने के लिए जी जान से लग जाय और डोर-टू-डोर सम्पर्क करे। कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान प्रत्याशी रमेश चन्द बिन्द कहा कि जनता इस बार बाहरियो को भगाकर ही दम लेगी। चुनाव जीतने पर मै हर गाॅव कस्बो शहर के विकास कार्यो को कराने का हरसंभव कोशिश करूॅगा। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी, पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, शिवशंकर सिंह यादव, आशीष यादव, अशोक यादव, रविन्द्र बहादुर सिंह पटेल, राजेन्द्र सिंह पटेल, मुन्नी यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, रामराज पटेल, आदर्श यादव, रोहित शुक्ला, कीर्ति कोल, राजेश भारती नूरबानो, लालता बियार, स्वामी शरण दूबे, सुनील सिंह पटेल, संजय यादव, आरिफ खान, रामगोपाल बिन्द, सुरेश पटेल, बन्दना पटेल, झल्लू यादव, सोकिम अहमद, शैलेष पटेल, राणा प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश यादव, संग्राम बिन्द, कन्हैया यादव, ओमप्रकाश सोनकर, राजेन्द्र यादव, सौरभ सिंह, सूर्यकान्त सिंह, महिपाल सिंह, दिनेश यादव, भोलानाथ यादव, राममिलन यादव, संतबीर मौर्या, रफीक अहमद, शकील अहमद, हरिशंकर यादव, हरि यादव, जैनेन्द्र सिंह, जमाल अहमद, अरशद अली, रमाशंकर कोल, अनीस खान आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.