Website Media & News Channel

जनसेवा रिक्शा चालक मालक संघटना व जनसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नेरुल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 200 लोगों ने लाभ उठाया

0

परमानन्द सिंह / नेरुल: जनसेवा रिक्शा चालक – मालक संघटना व जनसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सार्वजनिक गणेशोस्तव के उपलक्ष में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में डी. वाय. पाटिल के डॉक्टर द्वारा करीब 200 लोगों के थायरॉयड, नाक, कान, गला,तथा नेत्र की मुफ्त जांच की गई। ज्ञात हो कि जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इस बार ३७ वें गणेशोस्तव का आयोजन किया जा रहा है। इसके संस्थापक अध्यक्ष पूर्व कांग्रेसी नगरसेवक संतोष शेट्टी हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व नगरसेवक संतोष शेट्टी, पूर्व नगरसेविका अनीता संतोष शेट्टी, डी. वाय. पाटिल की स्वास्थ्य समाजसेवी स्वाति लगाडे, जनसंपर्क अधिकारी नितिन यशवंते, जनसेवा रिक्शा चालक – मालक के संस्थापक अध्यक्ष आसिफ शब्बीर शेख, उपाध्यक्ष मनोज गायकवाड, सचिव प्रकाश सदावर, प्रमुख सलाहकार प्रकाश बंडगर सलाहकार राहुल शिर्के के अलावा संघटना की सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.