पार्षद वेलफेयर संरक्षक के संग पार्षद ने किया कन्या पूजन, लगे माँ के जयकारे
सौरभ मिश्रा / कानपुर : कानपुर के बर्रा वार्ड 77 पार्षद डा अखिलेश बाजपेई के द्वारा नवरात्रि के मौके पर नौ देवी नौ उद्घाटन का शुभारंभ बर्रा 2 के दर्पण स्टूडियो चौराहे पर पार्षद वेलफेयर संरक्षक अमित पाण्डेय बंटी एवं जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के संग किया गया। जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने पार्षद अखिलेश बाजपेई के नौ देवी नौ उद्घाटन की प्रशंसा करते हुए कहा कि सोचने मात्र से ही हृदय में नई ऊर्जा भर जाती है। जिसे पार्षद अखिलेश बाजपेई ने सकारात्मक रूप से कर दिखाया है। वहीं पार्षद वेलफेयर संरक्षक अमित पाण्डेय बंटी ने पार्षद अखिलेश बाजपेई के द्वारा चलाई जा रही मुहिम की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि जब भी वार्ड 77 और पार्षद श्री बाजपेई को आवश्यकता होगी वह तत्पर उपलब्ध होगे। इस मौके पर आयोजक पार्षद डा अखिलेश बाजपेई ने बताया की संपूर्ण वार्ड का विकास के लिए समर्पित भावना से निरंतर कार्य कर रहे हैं। कन्या पूजन एवं कार्यों का पूजन क्षेत्र के वरिष्ठजनों के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोचारण कर पुरोहितों ने भूमि पूजन के उपरांत सभी देवी स्वरूप कन्याओं को वरिष्ठजनों के द्वारा उपहार दक्षिणा चुनरी सहित अन्य वस्तुएं भेट कराए । इस मौके पर मुख्य रूप से अमित पांडे बंटी पार्षद वेलफेयर संरक्षक जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह परिहार बिट्टू आचार्य पंडित सुधीर मिश्रा आचार्य पंडित गिरधारी लाल मिश्रा कामद ग्रुप चेयरमैन अखिलेश शुक्ला मनोज सिंह दर्पण दुर्गेश त्रिपाठी मनीष मिश्रा दुर्गेश त्रिपाठी कमलजीत सिंह बग्गा अंजली सिंह सेंगर शैलेंद्र त्रिपाठी प्रभाकांत मिश्रा राजेश द्विवेदी विपिन त्रिवेदी रामेंद्र त्रिपाठी प्रखर शुक्ला राहुल शुक्ला शिबू शुक्ला सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।