Website Media & News Channel

नवी मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी: 9 दिन में सुलझी रहस्यमयी हत्या, कूड़े के ढेर में मिला शव

0

परमानन्द सिंह | नवी मुंबई : नवी मुंबई पुलिस की गुन्हे शाखा (क्राइम ब्रांच) ने एक बार फिर अपनी दक्षता और पेशेवर जांच का परिचय देते हुए अज्ञात हत्या के एक जटिल मामले को मात्र 9 दिनों में सुलझा लिया। कूड़े के ढेर में मिले युवक के शव से शुरू हुई यह गुत्थी आखिरकार आरोपी की गिरफ्तारी के साथ खत्म हुई। यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त नवी मुंबई श्री मिलिंद भारंबे, अपर पुलिस आयुक्त (क्राइम) श्री दीपक साखोरे एवं उप आयुक्त (क्राइम) श्री सचिन गुंजाळ के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई।
कूड़े के ढेर में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी- कुछ दिन पहले नवी मुंबई के मानखुर्द क्षेत्र में कूड़े के ढेर से एक युवक का शव बरामद हुआ था। शव की स्थिति अत्यंत संदिग्ध थी और उसकी पहचान भी नहीं हो पा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामला गंभीर हत्या का प्रतीत हुआ। अज्ञात शव, कोई दस्तावेज नहीं और प्रत्यक्षदर्शी का अभाव, ये केस चुनौतीपूर्ण बन रहा था। सीसीटीवी, तकनीकी जांच और जमीनी पड़ताल से खुली परतें, क्राइम ब्रांच की टीम ने बिना समय गंवाए इलाके के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल तकनीकी विश्लेषण और कचरा उठाने वाले श्रमिकों व स्थानीय नागरिकों से पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को यह संकेत मिले कि मृतक को जानबूझकर हत्या के बाद शव छिपाने की नीयत से कूड़े में फेंका गया था।लगातार जांच और सूचना संकलन के बाद मृतक की पहचान हुई। मृतक की पहचान और हत्या की वजह का खुलासा- मृतक की पहचान कबीर कसम हुसैन शेख उर्फ लम्बू (उम्र 25 वर्ष), निवासी मानखुर्द, के रूप में हुई हैँ। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या का आरोपी राजू जब्बर मंडल (उम्र 27 वर्ष) सानपाड़ा, सेक्टर-10, नवी मुंबई झोपड़पट्टी क्षेत्र में रह रहा था और उसका मूल निवासी पश्चिम बंगाल था. जाँच में खुलासा हुआ कि आरोपी और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान मृतक कबीर शेख ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इससे नाराज़ होकर आरोपी ने कबीर शेख के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव को कूड़े के ढेर में फेंक दिया। आरोपी गिरफ्तार, हत्या का मामला दर्ज- गुन्हे शाखा की सतर्क निगरानी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 11 दिसंबर 2024 को आरोपी राजू जब्बर मंडल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच क्राइम ब्रांच कक्ष–9 को सौंप दी गई है। पुलिस की तत्परता और पेशेवर जांच की सराहना और इस पूरे मामले में नवी मुंबई पुलिस की तत्परता यह साबित करती है कि अपराध चाहे कितना भी सुनियोजित क्यों न हो, कानून से बचना संभव नहीं। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की है। जाँच टीम में इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका- वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक तानाजी भगत, सपोनि. निलेश बनकर, सपोनि. अनंत लाव, पोउपनि. अभय काकड़, पोउपनि. प्रदीप बोडखे, पोहवा चंद्रकांत कदम,पोना अक्षर मिश्रा, पोना सचिन पाटील के नेतृत्व में की गई कार्यवाही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.