Website Media & News Channel

खारघर में सड़क हादसा: डंपर के पिछले पहिए से कुचलकर वकील युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

0

परमेश्वर सिंह | पनवेल : शाम पनवेल के खारघर इलाके में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। वर्धमान ज्वेलर्स के सामने एक नव युवक वकील अपनी मोटरसाइकिल से गुजर रहा था, तभी वह अचानक एक डंपर के पिछले पहिए की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर के ब्लाइंड स्पॉट में आने के कारण युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के तुरंत बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों का आक्रोश और भड़क उठा। हादसे के बाद का मंजर: सड़क पर पड़ी मोटरसाइकिल, चारों ओर अफरा-तफरी, हादसे के बाद युवक वकील की मोटरसाइकिल सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिली। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों का रोष, शव हटाने से इनकार – घंटों जाम रहा ट्रैफिक, मृतक के परिजन जैसे ही मौके पर पहुंचे, माहौल बेहद भावुक और तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क से हटाने से साफ इनकार कर दिया और वहीं विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि खारघर क्षेत्र में भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही लगातार हादसों को न्योता दे रही है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। प्रदर्शन के चलते मुख्य सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।, RCP और खारघर पुलिस की भारी तैनाती, भीड़ को समझाने में जुटे रहे, अधिकारी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर Riot Control Police (RCP) और खारघर पुलिस की भारी तैनाती की गई। पुलिस अधिकारी लगातार परिजनों और भीड़ को समझाने में जुटे रहे, ताकि हालात को काबू में लाया जा सके। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि फरार डंपर चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मामले में कड़ी कार्रवाई होगी। फरार चालक की तलाश तेज, हादसे के बाद फरार हुए डंपर चालक की तलाश के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। बार-बार हो रहे हादसे, जिम्मेदार कौन?, इस घटना ने एक बार फिर खारघर-पनवेल क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की आवाजाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्त नियम लागू नहीं किए गए, तो ऐसे हादसे आगे भी जारी रहेंगे। एक और जान चली गई, पीछे छूट गया एक परिवार, गुस्सा और कई अनसुलझे सवाल। सवाल सिर्फ हादसे का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का है जो हर बार चेतावनी के बाद भी नहीं जागती।

एनएमटी न्यूज़ द्वारा ली गई – फोटो
Leave A Reply

Your email address will not be published.