Website Media & News Channel

हिमाचल और उत्तराखंड की वादियों में शूट होगी वेब फिल्म ‘इंतजार’ आर्या डिजिटल ओटीटी पर जल्द होगी रिलीज़

0

परमेश्वर सिंह | मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी, आर्या डिजिटल ओटीटी और मोहन फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही बहुप्रतीक्षित वेब फिल्म ‘इंतजार’ की शूटिंग जल्द ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशनों पर शुरू होने जा रही है। फिल्म को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और आगामी माह से शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘इंतजार’ दर्शकों के लिए एक संपूर्ण मनोरंजन पैकेज साबित होगी, जिसमें दमदार एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और इमोशनल ड्रामा का शानदार मेल देखने को मिलेगा। फिल्म के निर्माता दुर्गेश आर सिंह राजपूत, निर्देशक अजीत चौबे और लेखक अभय कुमार राय हैं। अनुभवी टीम के साथ बनाई जा रही यह वेब फिल्म दर्शकों को एक नई और मनोरंजक कहानी का अनुभव देगी। वहीं, आर्या डिजिटल ओटीटी लगातार क्षेत्रीय और हिंदी मनोरंजन जगत में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। प्लेटफॉर्म पर भोजपुरी, हिंदी, बांग्ला, साउथ और हॉलीवुड फिल्मों व वेब सीरीज सहित 1200 से अधिक कंटेंट उपलब्ध हैं। दर्शक इसे स्मार्टफोन के साथ-साथ स्मार्ट टीवी पर भी आसानी से देख सकते हैं। खास बात यह है कि इसका सब्सक्रिप्शन शुल्क भी आम दर्शकों को ध्यान में रखकर किफायती रखा गया है। मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि ‘इंतजार’ आर्या डिजिटल ओटीटी की चर्चित वेब फिल्मों में शामिल हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.