Website Media & News Channel

नवी मुंबई में फैशन का सबसे बड़ा आयोजन, नेक्सस सीवूडस मॉल में शुरू हुआ डेनिम & स्नेकर फेस्ट

0

परमेश्वर सिंह | नवी मुंबई: नवी मुंबई के प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशन नेक्सस सीवूडस मॉल में बहुप्रतीक्षित डेनिम & स्नेकर फेस्ट का चौथा संस्करण शुरू हो गया है। यह सीमित अवधि का फैशन फेस्ट युवाओं, विद्यार्थियों और फैशन प्रेमियों के लिए डेनिम एवं स्नीकर्स के नवीनतम ट्रेंड्स को एक ही छत के नीचे लेकर आया है। स्कूल और कॉलेजों के नए सत्र से पहले आयोजित किए जा रहे इस विशेष फेस्टिवल में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ब्रांड्स की नई रेंज, लेटेस्ट कलेक्शन और ट्रेंडिंग स्टाइल्स ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। डेली वियर डेनिम से लेकर प्रीमियम स्नीकर्स तक, खरीदार अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं। मॉल प्रबंधन के अनुसार, इस फेस्टिवल का उद्देश्य ग्राहकों को केवल शॉपिंग का अनुभव देना नहीं, बल्कि उन्हें फैशन और क्रिएटिविटी से जोड़ना भी है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न इंटरैक्टिव गतिविधियों, विशेष ऑफर्स, शॉपिंग रिवॉर्ड्स और आकर्षक गिवअवे का आयोजन किया गया है। फेस्टिवल के दौरान आयोजित किए जा रहे DIY (Do It Yourself) स्टेशनों पर आगंतुक अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकेंगे। Sneaker DIY Station में प्रतिभागी स्नीकर्स को अपनी पसंद के अनुसार डिजाइन करना सीखेंगे, जबकि डेनिम कस्टमइजेशन स्टेशन पर डेनिम पर इंक, ब्लीच और विभिन्न सजावटी तकनीकों के जरिए उसे नया और आकर्षक रूप देने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा डेनिम ज्वेलरी मेकिंग वर्कशॉप तथा बेस्ट आउट ऑफ़ वास्ते – डेनिम वर्कशॉप जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं, जो युवाओं को फैशन के साथ-साथ रचनात्मकता और पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) का संदेश देंगी। विशेष स्ट्रीट-स्टाइल थीम, आकर्षक विजुअल डिस्प्ले और आधुनिक सजावट के साथ नेक्सस सीवूडस मॉल इस पूरे महीने फैशन प्रेमियों के लिए शहर का प्रमुख आकर्षण बना रहेगा। मॉल प्रबंधन को उम्मीद है कि यह फेस्टिवल नवी मुंबई के युवाओं के बीच फैशन, स्टाइल और क्रिएटिविटी का नया उत्साह पैदा करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.