Website Media & News Channel

नवी मुंबई पुलिस व 100 मनपा कर्मचारियों सहित मास्क का उल्लंघन करने वालो पर दंडात्मक कार्यवाई।

0

सनी पांडेय Nmt News/ नवी मुंबई में जहां पूरे देश मे कोरोना ने फिर से पैर पसारना सुरु किया है। वही इसमे सवसे बड़ी गलती आम नागरिकों की मानी जा रही है। जो प्रशासन द्वारा बार बार चेतावनी दिये जाने के बाद भी आम नागरिको ने अपनी जिम्मेदारियों से हाथ झटकते हुए दिखाई दे रहे है। कुछ दिनों पहले ही महारष्ट्र के मुख्यमंत्री ने अपने राज्य के नागरिकों से अपील की थी कि अगर लोगो को लोकडॉउन नही चाहिये तो मास्क ओर सैनिटाइजर का निरंतर प्रयोग करते रहे लेकिन नागरिकों में कोरोना बीमारी का भय जो था अब ओ निकल गया उसी को देखते हुए शुक्रवार को नवी मुंबई पुलिस ने मास्क ना पहनने वालो पर ऑल आउट अभियान चलाया। इस अभियान में जो व्यक्ति अगर मास्क नही पहने हैं तो उस पर दंडात्मक कार्यवाही के साथ जिनके पास मास्क नही उनको मास्क वितरण किये। इस कार्यवाही में आम नागरिक पुलिस से बहस करते हुए नजर आए। जिसमे ज्यादातर बिना मास्क के लोग पुलिस को फाइन ना भरने को लेकर झगड़ते हुए दिखाई दिये वही पुलिस द्वारा जिस व्यक्ति के पास पैसे नहीं उस व्यक्ति पर 188 के तहत कार्यवाही की गई। इस मुहिम में पुलिस अधिकारियों और पुलिस मित्रो की 250 लोगो की टीम के साथ 100 मनपा के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.