Website Media & News Channel

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बॉडीगार्ड पर बलात्कार का मामला दर्ज आरोपी फरार।

0

परमेश्वर सिंह / महाराष्ट्र मुंबई के डी एन नगर पुलिस स्टेशन में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगडे  पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है आरोप है कि बॉडीगार्ड ने शादी का झांसा देकर ब्यूटीशियन महिला के साथ रेप किया हैं। अधिकारियों के द्वारा जानकारी दीया गया कि ब्यूटीशियन की शिकायत के बाद आरोपी बॉडीगार्ड के खिलाफ बुधवार रात मुंबई के डी एन नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया हैं। ब्यूटीशियन ने अपने बयान में बताया की 8 साल पहले आरोपी के संपर्क में आई थी और पिछले साल जून में आरोपी ने महिला को शादी के लिए प्रपोज किया था जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ उसी के फ्लैट में रहने लगा। दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा लेकिन शादी की बात को आरोपी ने नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था। 27 अप्रैल को आरोपी ने महिला से 50 हजार रुपये लिए थे। इसे लेते हुए उसने फैमिली एमरजेंसी का हवाला दिया इसके बाद आरोपी कर्नाटक चला गया। वहां जाने के बाद आरोपी ने महिला से बात करनी बंद कर दी और फोन उठाना भी बंद कर दिया। फिर कुछ दिन पहले ब्यूटीशियन को एक महिला का फोन आया जिसने दावा किया कि वो आरोपी की मां है। उस महिला ने अपने बेटे संग ब्यूटीशियन लड़की से शादी करने के लिए साफ मना कर दिया और ये भी बताया कि परिवार ने अपने लड़के के लिए रिश्ता ढूंढ लिया है। तब जाकर पीड़ित महिला ने पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने आरोपी कंगना रंनौत के बॉडीगार्ड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।वही आरोपी की पहचान कुमार हेगड़े के रूप में हुई हैं। और पुलिस ने आरोपी पर भारतीय दंड सहित कि धारा 376, 377, और 420 के तहत मामला दर्ज कर आगे की छानबीन कर रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.