Website Media & News Channel

देवेंद्र फडणवीस बोले शिवसेना के साथ गठबंधन के कारण महाराष्ट्र में नहीं बढ़ सकी भाजपा।

0

परमेश्वर सिंह / मुंबई महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस का मानना है कि लंबे समय तक शिवसेना के साथ गठबंधन के कारण महाराष्ट्र में भाजपा अपना विस्तार नहीं कर सकी हैँ। जबकि अगले विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के पास अकेले सत्ता में आने का सुनहरा मौका है। फडणवीस गुरुवार को पुणे की शिवसेना नेता आशा बुचके के भाजपा में प्रवेश के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले इसलिए महाराष्ट्र में अपना जनाधार नहीं बढ़ा सकी क्योंकि यह शिवसेना के साथ गठबंधन में थी। अब भाजपा को छोड़कर राज्य की तीनों प्रमुख पार्टियां सत्ता में हैं। यह भाजपा को राज्यव्यापी विस्तार देने का सुनहरा अवसर है। भाजपा इसका लाभ लेते हुए अगले विधानसभा चुनाव में अकेले सरकार बनाएगी। फडणवीस के अनुसार सत्ता में शामिल तीनों दल शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा घुटन महसूस कर रही हैं। ऐसे में सत्तारूढ़ गठबंधन के एक दल की नेता आशा बुचके का भाजपा में आना स्वागत योग्य है। भाजपा और शिवसेना 1985 के बाद से महाराष्ट्र में गठबंधन करके चुनाव लड़ते रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.