रात में घरफोड़ियाँ करने वाली शातिर जोड़ी गिरफ्तार – नवी मुंबई अपराध शाखा की बड़ी कार्रवाई, 21 लाख सोने के आभूषण बरामद
परमानन्द सिंह | नवी मुंबई : नवी मुंबई अपराध शाखा कक्ष-1 की टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए रात में घरफोड़ियाँ करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 तोला सोना कीमत रुपया 21,00,000/- बरामद कर सानपाड़ा पुलिस थाने के दो गंभीर मामलों को सुलझा दिया है। इस कार्रवाई से नवी मुंबई पुलिस की सतर्कता और दक्षता एक बार फिर चर्चे में सामने आई है। गिरफ्तार आरोपी- 1) आरिफ शफ़ीक अंसारी 34 वर्ष, 2) इस्तियाख मोबी़न अंसारी उम्र 58 वर्ष, ये दोनों आरोपी लंबे समय से चोरी और घरफोड़ियों की वारदातों में सक्रिय थे। पर्दाफाश किए गए मामले- 1) सानपाड़ा पुलिस थाना – गु.र.क्र. 279/2025, धाराएँ- BNS 331(3), 331(4), 305, 34, 2) सानपाड़ा पुलिस थाना – गु.र.क्र. 238/2025, धाराएँ – BNS 331(4), 305, पुलिस द्वारा गुप्त जानकारी, तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों मामलों को एक साथ जोड़ते हुए जांच को आगे बढ़ाया गया। आरोपियों का आपराधिक इतिहास- 1) इस्तियाख मोबी़न अंसारी नेहरूनगर – गु.र.क्र. 395/2023 | IPC 454, 457, 380, 34, पंतनगर – गु.र.क्र. 711/2023 | IPC 454, 457, 380, 34, MHB कॉलोनी – गु.र.क्र. 688/2023 | IPC 454, 457, 380, 34, 2) आरिफ शफ़ीक अंसारी कांदिवली – गु.र.क्र. 577/2024 | IPC 454, 457, 380, 34, विरार – गु.र.क्र. 640/2024 | BNS 331(4), 317(2), 305, 3(5), नागपाड़ा – गु.र.क्र. 722/2024 | BNS 313, 3(5), गावदेवी – गु.र.क्र. 172/2025 | BNS 331(4), 317(2), 305, 3(5) इन रिकॉर्ड्स से स्पष्ट है कि दोनों आरोपी पेशेवर घरफोड़िये में संलिप्त हैं। पुलिस की विशेष सतर्क कार्रवाई – अपराध शाखा ने हाल ही में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए एक विशेष टीम बनाई गई थी जिसमे नाम ईस प्रकार- API बनकर, PSI काकड़, PSI बोरुडे, ASI पवार, HC चंद्रकांत कदम, HC आतिश कदम, HC सालुंखे, PN मिर्ज़ा, PC सचिन पाटिल, PC सावरकर हैँ, जो द्वारा जाल बिछाया और दोनों शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली हैँ। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक तानाजी भगत ने कहा- “चोरी का 100% माल बरामद होना पुलिस टीम की मेहनत और सटीक जांच का परिणाम है। नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”