Website Media & News Channel

सर्वधर्मीय विकास मंच ने किया ७७ वे स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

0

NMT News/ नवी मुंबई: सामाजिक संघटना सर्वधर्मीय विकास मंच द्वारा इस बार भी वाशी स्टेशन के प्रांगण में ७७ वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। सुबह ९.३० बजे ध्वजारोहण वरिष्ठ पत्रकार अनंत गवई के हाथों किया गया। उक्त ध्वजारोहण के उपरांत आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए नवी मुंबई एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन व भाजपा, कानूनी सेल के महासचिव रमेश त्रिपाठी ने कहा कि विज्ञान, तकनीक से लेकर आर्थिक, खेल कला, संस्कृति जैसे हर क्षेत्र में भारत का आज डंका बज रहा है। इस बार २८ अगस्त को  चंद्रयान-३ का चंद्रमा पर उतरना देश की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि भले ही राष्ट्र के समक्ष कई चुनौतियां हैं परंतु वह दिन दूर नहीं जब भारत इन चुनौतियों का समाधान  करते हुए एक दिन विकसित राष्ट्र बनकर विश्व में विकास के पहले पायदान पर खड़ा होगा। समारोह में सरदार वल्लभभाई पटेल संस्था के अध्यक्ष व अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि जब भी “भारत” को “इंडिया” कहकर संबोधित किया जाता है तभी देश को किसी न किसी विपत्ति का सामना करना पड़ता है। अंग्रेजों द्वारा ईस्ट इंडिया के माध्यम से पैर पसारना इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने आगे कहा कि भारत एक पुरातन देश है जिसकी सभ्यता प्राचीन कल में भी शीर्ष पर थी। वह प्राचीन समय से ही ज्ञान, विज्ञान, धर्म, संस्कृति व साहित्य का केंद्र रहा है। इसलिए जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग व बलिदान के जरिए भारत को आजाद कराया है उसके नाम को तोड़- मरोड़कर ना इस्तेमाल किया जाए। भारत एक महान और पुरातन राष्ट्र था और अनंत काल तक रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार नारायण जाधव, वरिष्ठ समाज सेवक कैप्टन पी. पी. सिंह , सर्वधर्मीय विकास मंच के अध्यक्ष मेघनाथ भगत, अपना दल के नवी मुंबई अध्यक्ष आशीष गोस्वामी, गर्वित भारत के अध्यक्ष विपुल लखनवी, जनकल्याण सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजेश शर्मा, समाजसेवक समर्थ सोलंकी, पूर्व पुलिस अधिकारी जगन्नाथ हिरे, सीवेज कंपनी की प्रतिनिधी दुर्गा शिंदे, पत्रकार रामप्रीत राय व महादेव कोली ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में जहां स्वर गंधार संगीत अकादमी के चंद्रकांत मोहपे ने देशभक्ति गीत सुनाकर तथा वरिष्ठ कवि त्रिलोचन सिंह अरोरा,कवियत्री मंजू गुप्ता, , संतोष पांडे व नंदलाल थापर ने अपनी रचनाएं सुनाकर खूब वाहवाही लूटी वहीं शिखर संस्था के नन्हे बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य करके खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर शिखर संस्था के संचालक सचिन पाल, पूजा पाल, श्री फर्नांडिस, पत्रकार परमानंद सिंह, नागेश यादव, प्रकाश शिंदे, रविकांत नाईक, हरीश वाघ, शेखर निकम, अरुण राक्षे, हीरामन पाटिल, अशोक इथापे, अरेंगनाथ मोरे, उत्तम दास, प्रदीप हलदार, निरंजन धरामी, नकुल गामी, विजय नायर, वसंत चव्हाण, अध्यक्ष, लोक सेवा समिति व संजय उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्र संचालन वरिष्ठ पत्रकार व नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मृति संस्थान के अध्यक्ष विनोद प्रधान ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.