Website Media & News Channel

बाड़ापुर का बेटा बना अफसर: सिद्धार्थ सिंह ने UPPCS – 2024 में मारी बाज़ी, असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयन

0

NMT News Network / मिर्ज़ापुर : ग्राम सभा बाड़ापुर के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक पल सामने आया है। गांव के निवासीश्री निर्मल सिंह के सुपुत्र सिद्धार्थ सिंह ने UPPCS – 2024 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (Commercial Tax) जैसे प्रतिष्ठित पद पर चयन हासिल किया है। इस उपलब्धि से पूरे गांव, जिले और क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। सिद्धार्थ की सफलता केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा की मिसाल बन गई है। सीमित संसाधनों के बीच कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस कामयाबी ने यह सिद्ध कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता। जैसे ही सिद्धार्थ के चयन की खबर गांव में पहुंची, खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाइयां देकर इस गौरवपूर्ण क्षण का जश्न मनाया। बुजुर्गों ने इसे गांव के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया, वहीं युवाओं में नई ऊर्जा और उम्मीद का संचार हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिद्धार्थ की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का काम करेगी। शिक्षा और मेहनत के महत्व को समझाते हुए यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। गाँव वासियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने सिद्धार्थ सिंह एवं उनके परिवार को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। “मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता, और सिद्धार्थ ने इसे सच साबित कर दिखाया है।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.