जनता दरबार का आयोजन, नागरिकों की समस्याओं का होगा समाधान
सीतू सिंह / नवी मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के वनमंत्री मा. गणेश नाईक द्वारा “जनता दरबार” का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे मंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम गुरुवार, दिनांक 9 अप्रैल 2026 को सुबह 10:30 बजे आयोजित होगा। इसका स्थान विष्णुदास भावे नाट्यगृह, वाशी, नवी मुंबई निर्धारित किया गया है। आयोजन का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। इस जनता दरबार में पालघर जिले के पालकमंत्री के रूप में तथा ठाणे जिले के संपर्क मंत्री के रूप में गणेश नाईक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम से संबंधित सूचना के अनुसार, बैठक सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने लिखित आवेदन की तीन प्रतियां साथ लेकर आएं, ताकि उनकी शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही की जा सके। इस पहल को नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है, जहां वे बिना किसी मध्यस्थ के सीधे अपनी समस्याएं संबंधित मंत्री तक पहुंचा सकते हैं।