Website Media & News Channel

बिहार के बक्सर जिले के मानिकपुर गांव में आज वायुसेना के हैवी-लिफ्ट चिनूक की इमरजेंसी लैंडिंग।

0

परमानंद सिंह / बिहार के बक्सर जिले में आज लगभग 5 बजे धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर हाई स्कूल के मैदान में तकनीकी खराबी के वजह से भारतीय वायुसेना का चिनोक हेलिकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग किया गया। बता दे कि इस हेलीकॉप्टर को अमेरिका ने भारत को सुपुर्द किया था। घटना की जानकारी की पुष्टि एसडीओ के के सिंह के द्वारा बताया गया कि तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग किया गया है। इसको लेकर स्थानीय थाना को सूचना दी गई वहां पुलिस बल मौजूद है। स्थानीय ग्रामीणों ने जैसे ही हेलीकॉप्टर लैंडिंग करते देख कर ग्रामीणों का भीड़ भी इकट्ठा होने लगा। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं यह खबर आग की तरह फैली गईं। फिलहाल स्थानीय पुलिस बल वहां मौजूद है। मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर के पंखे में तकनीकी खराबी के वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा। जानकारी के अनुसार वायुसेना का विमान इलाहाबाद से बिहटा जा रहा था, इसी दौरान उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा। फिलहाल सेना के सभी जवान एवं अधिकारी सुरक्षित हैं। उन्हें स्थानीय प्रशासन द्वारा विद्यालय में ही ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। हेलीकॉप्टर की सुरक्षा को लेकर वहां की स्थानिक थाने की पुलिस बल मौजूद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.