Website Media & News Channel

महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष इस्माईल अंसारी के जन्मदिन पर जनकल्याण सामाजिक संस्था की ओर से जरूरतमंदों को भोजन वितरित

0

परमेश्वर सिंह / नवी मुंबई समाज सेवी संगठन जनकल्याण सामाजिक संस्था की ओर से सोमवार को नवी मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन वितरित किया गया। संस्था के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष इस्माइल अंसारी के जन्मदिन के उपलक्ष में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस संदर्भ में श्री अंसारी ने बताया कि इस मौके पर करीब 400 जरूरतमंद लोगों को भोजन व सेनेटाइजर वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता स्वर्गीय रशीद अंसारी के पद चिन्हों पर चलकर ही मैं संस्था के माध्यम से लोगों की सेवा में जुड़ा हूं। इसी  रोज एक संक्षिप्त  कार्यक्रम में केक काटकर श्री अंसारी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि संस्था के सभी पदाधिकारियों का सिर्फ यही मकसद है कि किसी न किसी बहाने जरूरतमंदों की सेवा करना, फिर चाहे वह किसी का जन्मदिन हो या कोई भी राष्ट्रीय पर्व।  सुबह से शाम तक आयोजित उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवक इंदर शर्मा, सर्वधर्मीय विकास मंच के अध्यक्ष मेघनाथ भगत,संस्था के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र सरोज, उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, लालजी शर्मा, मीडिया प्रभारी बलदेव सिंह, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी, महाराष्ट्र महिला प्रदेश अध्यक्ष सना अंसारी, सचिव मधुमति पाल, राष्ट्रवादी के विजय पवार, रंजीत परमार, रिजवान शाह, दिनेश जयसवाल, नवी मुंबई जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष जफर खान, पुरुषोत्तम परमार, मीडिया प्रभारी नागेंद्र यादव, सह सचिव तानाजी कदम के अलावा भारी संख्या में मित्रगण व शुभचिंतक उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.